Sri Harmandir Sahib: एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने श्री हरिमंदिर साहिब को पवित्र स्थान के सम्मान में दिया पत्र

Edited By Updated: 11 Jan, 2024 07:48 AM

sri harmandir sahib

एक्सकलूसिव वर्ल्ड रिकार्ड नाम की संस्था की और से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब को दुनिया के सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की आमद वाले पवित्र स्थान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर (दीपक): एक्सकलूसिव वर्ल्ड रिकार्ड नाम की संस्था की और से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब को दुनिया के सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की आमद वाले पवित्र स्थान के सम्मान के रूप में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सम्मान पत्र अर्पित किया गया है। 

संस्था के मुखी डा. पंकज खटवानी व दीपक थावानी ने शिरोमणि कमेटी के कार्यालय में पहुंचकर यह सम्मान शिरोमणि कमेटी के वधीक सचिव गुरिन्द्र सिंह मथरेवाल, उप-सचिव जसविन्द्र सिंह जस्सी व श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा को सौंपा। 

इस दौरान डा. पंकज खटवानी ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से श्री हरिमंदिर साहिब को सम्मान भेंट कर श्रद्धा जताई है। यह महान स्थान पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए बेहद्द श्रद्धा का प्रतीक है और लाखों संगत की आमद के बावजूद प्रबंधकों की और से अच्छी सेवाएं दी जाती हैं। इस दौरान श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब की महिमा बड़ी है और हर श्रद्धालु यहां नतमस्तक होकर खुशियां प्राप्त करता है। एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकार्ड नाम की संस्था की ओर से श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धा व्यक्त करना भी इस पवित्र स्थान के प्रति समर्पण का ही हिस्सा है। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के उप-सचिव हरभजन सिंह वक्ता भी मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!