Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2025 09:07 AM

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह सूर्य राशि बदलेंगे और 17 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.45 पर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य और शनि का सम सप्तक योग टूट जाएगा और सूर्य और शनि षडाष्टक योग में...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह सूर्य राशि बदलेंगे और 17 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.45 पर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही सूर्य और शनि का सम सप्तक योग टूट जाएगा और सूर्य और शनि षडाष्टक योग में आ जाएंगे। मंगल और शनि पहले से ही षडाष्टक योग में थे अब सूर्य भी षडाष्टक योग में आ जाएंगे। इसका प्रभाव हमें अगले सप्ताह बाजार में देखने को मिल सकता है। ग्रह स्थिति के मुताबिक इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
13 अक्तूबर को चंद्रमा मिथुन राशि में राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और दोपहर 12.26 बजे पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा। बाजार सुबह गिरावट के साथ खुलने के बावजूद दोपहर के सैशन में रिकवरी दिखा सकता है, लिहाजा कोई भी पोजीशन संभल कर बनाएं।
14 अक्तूबर को चंद्रमा सुबह 5.58 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और सुबह 11.53 बजे पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, चन्द्रमा की इस स्थिति के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और मेटल शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
15 अक्तूबर को चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे और सुबह 11.59 बजे आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, चन्द्रमा का बुध के नक्षत्र में गोचर बाजार में दूसरे हॉफ के दौरान तेजी ला सकता है। इस दौरान बैंकिंग, आई.टी. और फाइनांस कम्पनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
16 अक्तूबर को बाजार खुलने के समय चंद्रमा कर्क राशि में अश्लेषा नक्षत्र में ही रहेंगे और दोपहर 12.41 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, चन्द्रमा की इस स्थिति के कारण बाजार में हरे निशान के साथ कारोबार होता हुआ नजर आएगा और सरकारी सैक्टर की कम्पनियों को बनाएगा।
17 अक्तूबर को चंद्रमा सिंह राशि में मघा नक्षत्र में गोचर करेगा और दोपहर 01.57 बजे पूर्वा फाल्गुनी में प्रवेश करेगा। चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव का काम करेगी और इस दौरान ब्यूटी, लग्जरी और एंटरटेनमैंट कम्पनियों के शेयरों में फोकस बन सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728