Tamil Nadu Tourism: तन और मन की शांति के लिए एक बार जरूर देखें तमिलनाडु के ‘सुंदर टापू’

Edited By Updated: 12 Mar, 2025 08:11 AM

tamil nadu tourism

Tamil Nadu islands: तमिलनाडु प्राकृतिक रूप से पूर्वी तट पर समतल प्रदेश तथा उत्तर और पश्चिम में पहाड़ी क्षेत्रों के बीच विभाजित है। पूर्वी मैदान का सबसे चौड़ा हिस्सा उपजाऊ कावेरी के डेल्टा पर है और आगे दक्षिण में रामनाथपुरम और मदुरै के शुष्क मैदान...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tamil Nadu islands: तमिलनाडु प्राकृतिक रूप से पूर्वी तट पर समतल प्रदेश तथा उत्तर और पश्चिम में पहाड़ी क्षेत्रों के बीच विभाजित है। पूर्वी मैदान का सबसे चौड़ा हिस्सा उपजाऊ कावेरी के डेल्टा पर है और आगे दक्षिण में रामनाथपुरम और मदुरै के शुष्क मैदान हैं। राज्य के समूचे पश्चिमी सीमांत पर पश्चिमी घाट की ऊंची शृंखला फैली हुई है। पूर्वी घाट की निचली पहाड़िया और सीमांत क्षेत्र, जो स्थानीय तौर पर जावडी, कालरायण और शेवरॉय कहलाते हैं, प्रदेश के मध्य भाग की ओर फैले हैं।

PunjabKesari Tamil Nadu Tourism

महत्वपूर्ण नदियों में कावेरी, पोन्नैयार, पलार, वैगई और तांब्रपर्णी शामिल हैं। ये सभी नदियां पहाड़ियों से पूर्व की ओर बहती हैं। नदियों के डेल्टा की जलोढ़ मिट्टी की प्रचुरता के साथ-साथ यहां की मुख्य मिट्टियों में चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, रेतीली और लाल मिट्टी पाई जाती है। कपास उत्पादक काली मिट्टी ‘रेगूर’ (रेगड़) के नाम से जानी जाती है और यह पश्चिम में सेलम व कोयम्बटूर, दक्षिण में रामनाथपुरम व तिरुनेल्वेली तथा मध्य में तिरुचिराप्पल्ली के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह देश के सबसे जीवंत राज्यों में से एक है।
चाहे सांस्कृतिक रूप से हो या भौगोलिक रूप से, तमिलनाडु कभी भी अपनी चीजों से बोर नहीं करता लेकिन जिस तरह से ज्यादातर पर्यटक राज्य के खूबसूरत मंदिरों और हिल स्टेशनों में घूमने के लिए आते हैं, उसी के विपरीत यहां कई द्वीप (टापू) हैं, जिनके बारे में शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे। तमिलनाडु के ये टापू मालदीव के किसी टापू से कम नहीं लगते।

Pamban Island Rameswaram Island पम्बन द्वीप : रामेश्वरम द्वीप के रूप में लोकप्रिय पम्बन द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है। धनुषकोडी भारत की आखिरी सड़क और प्रसिद्ध भूत शहर भी यहीं मौजूद है। मजेदार बात तो यह है कि रामेश्वरम से आप मन्नार मरीन नैशनल पार्क की खाड़ी के हिस्से वाले ज्यादातर द्वीपों के लिए बोट किराए पर ले सकते हैं।

Hare Island हरे द्वीप : मन्नार की खाड़ी में हरे द्वीप सबसे बड़ा द्वीप है। मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान की खाड़ी का एक हिस्सा है। हरे द्वीप यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आपको ज्यादातर स्थानीय पर्यटक देखने को मिलेंगे। द्वीप के आसपास का पानी कुछ रंगीन मूंगों में दिखाई देगा। थूथुकुडी (जिसे पहले तूतीकोरिन कहा जाता था) से नियमित पर्यटक बसें चलती हैं। हरे द्वीप मोती की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

PunjabKesari Tamil Nadu Tourism

Krusadai Island कुरुसादाई द्वीप : कुरुसादाई द्वीप मन्नार की खाड़ी में एक सुंदर लेकिन निर्जन द्वीप है। पम्बन द्वीप के दक्षिण में स्थित, कुरुसादाई में समुद्री जीवन काफी समृद्ध दिखाई देता है, यहां कई नावें दिख जाएंगी। इन नावों का वन विभाग द्वारा प्रबंधन किया जाता है।

Nallathanni Theevu नल्लथन्नी थीवु  : यह मन्नार की खाड़ी में एक निर्जन द्वीप है। द्वीप कुछ नाजुक प्रवाल भित्तियों से घिरा हुआ है जो बहुत सुंदर हैं लेकिन संरक्षण के लिए यहां की कई जगहों पर प्रवेश प्रतिबंध है।

Srirangam श्रीरंगम द्वीप : तिरुचिरापल्ली शहर में एक नदी द्वीप है। द्वीप कावेरी और कोल्लीदम नदियों द्वारा बनाया गया है और इसके ठीक बीच में स्थित शहर एक महत्वपूर्ण हिंदू-वैष्णव तीर्थस्थल भी है।

PunjabKesari Tamil Nadu Tourism

Upputanni Island उपपुतनी द्वीप : यह निर्जन द्वीप मन्नार मरीन नैशनल पार्क की खाड़ी का भी एक हिस्सा है। चूंकि यह एक संरक्षित द्वीप है, इसलिए आपको पहले वन विभाग से अनुमति लेनी होगी।

Quibble Island क्विबल द्वीप : क्विबल द्वीप चेन्नई में एक नदी द्वीप है, जो अडयार नदी और उसकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित है। आप अड्यार से क्विबल द्वीप के लिए बोट लेकर इस बेहद सुंदर द्वीप तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!