Tarot Card Rashifal (7th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 May, 2025 06:43 AM

tarot card rashifal

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल) आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल)
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल
सावधानी: जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय न लें।

वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई)
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (21 मई - 20 जून)
आज विचारों की स्पष्टता रहेगी। संचार माध्यमों से लाभ संभव हैं। छोटी यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों से मेलजोल बढ़ेगा। सेहत में गड़बड़ी रह सकती है।
शुभ रंग: पीला
सावधानी: अनावश्यक बहस से बचें।

कर्क (21 जून - 22 जुलाई)
सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने अनुभव काम आएंगे। किसी वरिष्ठ से प्रेरणा मिलेगी। खर्च पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद
सावधानी: ज्यादा भावुक होकर निर्णय न लें।

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)
नई शुरुआत का दिन है। सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से काम करेंगे और लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
सावधानी: अहंकार से बचें।

कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर)
ध्यान और आत्मविश्लेषण का दिन है। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रुके हुए काम में गति आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
सावधानी: छोटी बातों पर तनाव न लें।

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)
आज सहयोग और संतुलन का दिन है। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। नई साझेदारी फायदेमंद हो सकती है। भावनाओं में बह कर फैसला करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
सावधानी: संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें।

वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)
काम करने का तरीका बदलें लाभ होगा। गंभीर विषयों पर सोचने का दिन है। छिपी हुई योजनाएं आज सामने आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से जुड़ाव होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
सावधानी: ईर्ष्या या शक से बचें।

धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर)
अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे, अच्छा मुनाफा होगा। यात्रा का योग है। नई जगह से नई प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
सावधानी: वादे सोच-समझ कर करें।

मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी)
कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित रहेगा। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। धन संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें।
शुभ रंग: भूरा
सावधानी: आलस्य से दूर रहें।

कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)
नवीन सोच और प्रयोग के लिए अच्छा दिन है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दें।
शुभ रंग: फिरोजी
सावधानी: अति आत्मविश्वास से बचें।

मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)
रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकलेगा। प्यार में बदलने वाली है किस्मत।
शुभ रंग: बैंगनी
सावधानी: ज़रूरत से ज़्यादा भावुक न बनें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!