Tarot Card Rashifal (1st August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 06:41 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का सही समय है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर जोड़ों और नसों की समस्याओं से बचें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का सही समय है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर जोड़ों और नसों की समस्याओं से बचें।

वृषभ- आज वित्तीय मामलों में सुधार होगा। निवेश के लिए अनुकूल दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन- आज कामकाज में चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। संचार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क-आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक होगा। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

सिंह- आज आपका व्यक्तित्व निखर कर सामने आएगा। नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे। कोई नई योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा सावधानी बरतें, खासकर हृदय से जुड़ी बातों पर ध्यान दें।

कन्या- आज कामकाज में तेजी आएगी। छोटे प्रयासों से बड़ा परिणाम मिलेगा। मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। संपत्ति संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा।

तुला- आज आपके रिश्तों में मिठास आएगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। खुद पर भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर अनियमित खानपान से बचें।

वृश्चिक- आज आपको अपनी ऊर्जा और दृढ़ता का लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में जीत सुनिश्चित है। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक विवाद टालें, संवाद से समाधान करें।

धनु- आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।

मकर- आज आपके कार्यों में स्थिरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, अत्यधिक काम से थकावट हो सकती है।

कुंभ- आज आपके विचार नवीन और उर्जावान होंगे। साझेदारी के मामले सुलझेंगे। प्रेम जीवन में खुशियाँ आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, छोटे-मोटे संक्रमण से बचें।

मीन- आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आर्थिक मामले सुधरेंगे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!