Tarot Card Rashifal (2nd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 06:41 AM

tarot card rashifal

मेष- बिजनेस करने वाले जातक पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचेंगे। जॉब में प्रमोशन की बात चलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- बिजनेस करने वाले जातक पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचेंगे। जॉब में प्रमोशन की बात चलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। माता की सेहत अच्छी होगी और आप सेहतमंद रहेंगे।

वृष- जो लोग विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। भूमी-वाहन का सुख मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फैमिली के साथ टूर पर जाने का प्लान बनेगा। सर्दी-खांसी होने के आसार हैं।

मिथुन- आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। खान-पान पर ध्यान दें। कारोबार और जॉब   उत्तम फल देंगे।

कर्क- आज भाग्य आपका साथ देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए दिन अनुकूल है। घर वालों का साथ बिगड़े काम बना सकता है। सेहत का ख्याल रखें नहीं तो डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुंवारों के रिश्ते की बात चलेगी।

सिंह- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को पिछले किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। बिजनेस करने वाले किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जाएगी और रिश्ते मधुर होंगे। सेहत में सुधार आएगा।

कन्या- कार्यक्षेत्र में या कारोबार में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। हर पग सोच-विचार करने के बाद उठाएंगे तो कामयाबी मिलेगी। दफ़्तर में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। मानसिक थकान हो सकती है।

तुला- आज किस्मत साथ देगी। बिगड़े काम बनेंगे। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय मेहनत से अधिक मिलेगा। योजनाओं से बाॅस प्रसन्न होंगे और बोनस भी मिल सकता है। पत्नी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सिर दर्द की समस्या रह सकती है।  

वृश्चिक- आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन खुशियों भरा रहेगा। मार्केट में लगाया धन बड़ा लाभ देगा। भविष्य को देखते हुए निवेश करेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, प्रशंसा का पात्र बनेंगे। परिवार के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। कुछ नया सीखने को मिल सकता है।  

धनु- नए विचारों के साथ कार्य शुरू करेंगे, फायदे मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा। परिवार का कोई सदस्य यदि प्रेम विवाह की जिद कर रहा है तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करें। किसी बाहरी काम की वजह से तनाव हो सकता है, उसका असर सेहत पर पड़ेगा।

मकर-  भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण हो सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है। घर में कोई खुशखबरी आएगी। सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

कुंभ- आज का दिन बेहद ही शुभ है। सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। अगर व्यवसाय की कुछ योजनाएं रुकी पड़ी थी तो आप उन्हें फिर से गति दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रही कठिनाइयों का आज निवारण होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। बाॅस को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ होगा। परिवार की खुशी के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। फालतू के कामों में अपना वक्त बर्बाद न करें। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!