Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2020 09:43 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक विरक्त प्रकृति के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ ज्यादा घुल-मिल नहीं पाते।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक विरक्त प्रकृति के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ ज्यादा घुल-मिल नहीं पाते। जीवन में दौड़-धूप लगी रहती है परन्तु फिर भी ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। इस वर्ष आपको चाहिए कि आप अपने कामों का सिरे से निरीक्षण करें। पूरी लगन व योजनाबद्ध तरीके से कामों को पूरा करें।
इस वर्ष आपका रुझान सामाजिक कल्याण के कार्यों में बढ़ेगा। वाहन से दुर्घटना की आशंका बनती है, सावधानी बरतें। जुलाई माह का समय अच्छा है, अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। वर्तमान स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अगस्त का महीना कुछ संघर्षमय बितेगा। मन में बेचैनी की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों में सफलता के लिए मेहनत के स्तर को बढ़ाना होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सितम्बर का महीना उत्तम है। घर के बड़ों का आशीर्वाद व सलाह सफलता के द्वार तक पहुंचाएगी। दिसम्बर का महीना व्यवसाय की दृष्टि से विशेष शुभ है, सोच-समझ कर निर्णय लें, कामयाबी मिलेगी।
वर्ष 2021 की शुरुआत का समय अच्छा है। जनवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। मार्च के माह में व्यापार के विस्तार के बारे में विचार किया जा सकता है। अप्रैल के महीने में कार्यभार बढेंगे व मानसिक अशांति घेरे रहेगी। योग व व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष को जल दें।
बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
भगवान शिव की आराधना करें व यथासम्भव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले जल कुंभ स्थापित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in