आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 23 Dec, 2022 06:12 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क की शक्ति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क की शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का स्वभाव हंसमुख और मजाकिया होता है। ये लोग बोलचाल की कला में निपुण होते हैं। हमेशा दूसरों के साथ हंस कर बात करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करने में निपुण होते हैं। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी वाकपटुता से अपना बना लेते हैं तथा एक मित्रता का रिश्ता स्थापित कर लेते हैं। ये लोग जल्दी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते। मूलांक 5 वाले लोग हमेशा सलाह मशवरा अथवा बातचीत करके परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग विशेषकर गणित अथवा वाणिज्य के क्षेत्र में ज्यादा कुशल होते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद अक्सर इन लोगों को स्वयं के कारोबार और व्यापार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक सोशल मीडिया, संचार माध्यम, मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे कार्य में भी निपुण होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। इस साल मार्केटिंग, सेल्स, सोशल मीडिया, लेखन, प्रकाशन इन सब क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग भी शुभ परिणामों को प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने के शेष दिन कुछ गंभीरता से बीतेंगे। यह समय यथासंभव मेहनत करके सफलता को हासिल करने का है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों के कारण बजट संभालने के लिए अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। इस समय में आपके स्वभाव में परिपक्वता जन्म लेगी और आप के निर्णय बेहतर साबित होंगे। अप्रैल के महीने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए समय उचित है, हालांकि अपने उतावलेपन पर काबू रखें। मई के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। पिता से भी उचित सलाह मिलेगी। जून के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय आपकी सूझबूझ पर निर्भर करता है। नैतिकता के दामन को थामे हुए किए गए कार्य आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होंगे। सितंबर और अक्टूबर के महीने में अपने निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। कामकाज नजरअंदाज हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी बहन के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाले मीठे पान का भोग लगाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!