आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jan, 2024 07:49 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन और विचार बहुत चंचल होते हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। ये लोग जल की तरह चलायमान होते हैं। इन लोगों में स्थिरता का अभाव देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपने मन-मस्तिष्क के मध्य विचारों में झूलते रहते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग अच्छे विचारों को बहुत जल्दी ग्रहण करते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती हैं अन्यथा जातक गलत और अनैतिक विचारों में ही घिरा रहता है और मानसिक तनाव महसूस करता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। ये लोग शारीरिक मेहनत की अपेक्षा मन-मस्तिष्क से ज्यादा काम करने की सोचते हैं। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भावनात्मक स्तर पर आप संतुलित महसूस करेंगे। जनवरी के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग कुछ अकस्मात प्रतिक्रियाओं के लिए सावधान रहें। मार्च के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। किसी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। अप्रैल के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। मई के महीने का समय थोड़े मंदे परिणाम लेकर आएगा। सेहत का ख्याल रखें। यात्राओं के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी संबंधी मामलों को लेकर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। अगस्त के महीने में अहंकार के कारण कोई नुकसान उठाना पड़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मान कर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सितंबर के महीने में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। झूठ बोलने से परहेज करें। किसी को झूठा वादा न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को साबुत हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!