Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jan, 2024 08:22 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी एवं निडर होते हैं। इनको गुस्सा बहुत जल्दी आता है परन्तु
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी एवं निडर होते हैं। इनको गुस्सा बहुत जल्दी आता है परन्तु ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। लड़ाई- झगड़े को भी बहुत जल्दी भूल जाते हैं। यह लोग बहुत परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इनको अनुशासन बहुत पसंद होता है इसलिए अक्सर मूलांक 9 वाले जातक पुलिस या किसी फाॅर्स में नौकरी करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे जातक बड़ी से बड़ी परेशानी को देखकर घबराते नहीं हैं। विपरीत परिस्थिति का डट कर मुक़ाबला करते हैं। अपने शुरूआती जीवन में इनको थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ता है लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर जीवन में उपलब्धियां और सफलता हासिल कर लेते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बनेंगे। इस वर्ष कुछ रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे। जनवरी के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में समय नकदी धन के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने का समय प्रतियोगिता में सफलता लेकर आया है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। विदेशी काम में निवेश करते हुए विशेष सावधानी बरतें। मई के महीने में चीजें थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेंगी। क्या करें और क्या न करें की स्थिति में फंसे रहेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने का समय भी वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। आपसी मनमुटाव दूर होंगे। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सितंबर के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। उतावलेपन में आकर कोई फैसला न लें। अक्टूबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दिसंबर के महीने में अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। रात्रि में गुड़ का सेवन न करें। शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
