Edited By Sarita Thapa,Updated: 05 Jun, 2026 01:25 PM

महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान सक्रिय मोबाइल चोर को मंदिर सुरक्षा टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बुधवार रात लगभग 9 बजे की यह घटना कार्तिक मंडप एग्जिट के पास हुई।भोपाल के बैरागढ़ निवासी श्रद्धालु महिला सपना आडवाणी दर्शन लाइन में खड़ी थीं।
Ujjain Mahakal Temple News : महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान सक्रिय मोबाइल चोर को मंदिर सुरक्षा टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बुधवार रात लगभग 9 बजे की यह घटना कार्तिक मंडप एग्जिट के पास हुई।भोपाल के बैरागढ़ निवासी श्रद्धालु महिला सपना आडवाणी दर्शन लाइन में खड़ी थीं।
इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर मंदिर सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाई।सुपरवाइजर मुकेश बढ़ाना के नेतृत्व में तैनात एसटीएफ जवान राजवीर और महेंद्र ने आरोपी का पीछा किया। भागते हुए चोर को गेट नंबर 10 के पास दबोच लिया गया।
सुरक्षा टीम ने आरोपी को तुरंत महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। महाकाल मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता की सराहना की है।
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ