Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Oct, 2025 06:01 AM

ड्रॉइंग रूम आपके घर का वह हिस्सा है जहां परिवार के सदस्य आराम करते हैं और मेहमानों का स्वागत किया जाता है। इसलिए इस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखना बेहद जरूरी है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Shastra Upay: ड्रॉइंग रूम आपके घर का वह हिस्सा है जहां परिवार के सदस्य आराम करते हैं और मेहमानों का स्वागत किया जाता है। इसलिए इस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्रॉइंग रूम का रंग, दिशा और सजावट आपके घर की खुशहाली और समृद्धि पर सीधा प्रभाव डालते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए ड्रॉइंग रूम में कौन से रंगों का चयन करना चाहिए।

रंगों का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्रॉइंग रूम के रंगों का चुनाव बहुत अहम होता है। सही रंग न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति और परिवार में प्रेम भी बढ़ाते हैं।
हल्का पीला
पीला रंग सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, यह रंग ड्रॉइंग रूम में खुशियों और गर्मजोशी का माहौल बनाता है।

सफेद
सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, यह रंग ड्रॉइंग रूम में करने से घर में सुकून बना रहता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
हल्का हरा
हरा रंग तरक्की और नई ऊर्जा का संकेत देता है। ड्रॉइंग रूम में हल्का हरा रंग रखने से परिवार में स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है।
नारंगी या पीच टोन
ये रंग उत्साह और जीवन शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहे, तो इन रंगों को अपनाएं।
