Vastu Tips: जीवन से चली जाएगी सारी रौनक, भूलकर भी न लाएं दूसरों के घर से ये चीजें

Edited By Updated: 26 Jan, 2025 11:29 AM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को हमारे जीवन में बहुत खास माना जाता है। कोई भी नया काम, नई वस्तु की खरीद वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर ही किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मकता और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कुछ नियम और सावधानियां बताई गई...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को हमारे जीवन में बहुत खास माना जाता है। कोई भी नया काम, नई वस्तु की खरीद वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर ही किया जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मकता और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कुछ नियम और सावधानियां बताई गई हैं। कई बार हम अपने रिश्तेदारों के घर से कुछ चीजें उठा कर लाते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से हमें तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें दूसरों के घर से लाने से बचना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

जूते-चप्पल
वास्तु के अनुसार, भूलकर भी कभी दूसरों के जूते-चप्पल  घर में पहनकर नहीं आना चाहिए। क्योंकि जब आप दूसरों के जूते-चप्पल पहनते हैं तो ऐसे में दूसरों की नकारात्मक ऊर्जा हमारे साथ आ जाती है। साथ ही की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पुरानी झाड़ू
झाड़ू को वास्तु शास्त्र में लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। किसी और के घर से पुरानी या उपयोग की गई झाड़ू लाना घर में दरिद्रता ला सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

फटे या पुराने कपड़े
दूसरों के घर से फटे, पुराने या उपयोग किए हुए कपड़े लाना शुभ नहीं माना जाता। इन कपड़ों को इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। साथ ही परिवार के लोगों के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

छाता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी दूसरों का छाता घर पर नहीं लेकर आना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति बिगड़ जाती है। साथ ही वास्तु दोष पैदा हो सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips
 






 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!