Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Jun, 2026 09:49 AM

वास्तु शास्त्र में जितना घर के मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। उसी तरह घर में बनी बालकनी को भी सिर्फ ताजी हवा और रोशनी आने का माध्यम ही नहीं होता, बल्कि यह हमारे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है।
Vastu Tips For Balcony : वास्तु शास्त्र में जितना घर के मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। उसी तरह घर में बनी बालकनी को भी सिर्फ ताजी हवा और रोशनी आने का माध्यम ही नहीं होता, बल्कि यह हमारे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी की स्थिति और वहां रखी चीजें हमारे जीवन, तरक्की और मानसिक शांति को गहराई से प्रभावित करती हैं। कई बार हम लोग अनजाने में बालकनी में ऐसी चीजें रख देते हैं, जो घर में वास्तु दोष पैदा करती है। अगर घर में सुख-शांति और खुशहाली चाहिए तो बालकनी से कुछ चीजें तुंरत हद देनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो बालकनी में नहीं रखनी चाहिए।
कबाड़ और फालतू का सामान
कई लोग बालकनी में घर का पुराना कबाड़ या टूटा-फूट सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, बालकनी में कबाड़ और टूटा-फूट सामान रखने से राहु-केतु नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है और घर-परिवार में कलह-क्लेश बना रहता है।

झाड़ू
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, बालकनी में खुले आसमान के नीचे या हर आने-जाने वाले की नजर में झाड़ू रखना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती है।

सूखे या कांटेदार पौधे
वास्तु के अनुसार, वैसे तो लोग घर की बालकनी को सुंदर बनाने और सजावट के लिए हरे-भरे पौधे लगाते हैं। लेकिन बालकनी में कभी भी कैक्टस या कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसे पौधे बालकनी में लगाने से घर में नकारात्मकता फैलती हैं और रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है।
गंदे जूते-चप्पल
वास्तु के अनुसार, घर की बालकनी में जूते-चप्पल का रैक नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि गंदे जूते-चप्पल बालकनी में रखने से घर की सुख-समृद्धि पर ग्रहण लग जाता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ