Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Jun, 2025 07:01 AM

Vastu Tips For Dishwasher: वास्तु शास्त्र में किचन का भी विशेष महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन में एक खास प्रभाव पड़ता है। आज कल कामकाजी औरतें अपने काम को आसान बनाने के लिए मशीनरी उपकरणों का इस्तेमाल करती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips For Dishwasher: वास्तु शास्त्र में किचन का भी विशेष महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन में एक खास प्रभाव पड़ता है। आज कल कामकाजी औरतें अपने काम को आसान बनाने के लिए मशीनरी उपकरणों का इस्तेमाल करती है। उसी में से एक है डिश वॉशर। डिश वॉशर हर घर में आम देखा जा सकता है। यह रसोई का अहम हिस्सा है। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का एक संकेत भी बन चुका है। वहीं, अगर डिश वॉशर को गलत दिशा में रखा जाए, तो यह धन हानि, घरेलू कलह और मानसिक तनाव तक का कारण बन सकता है। तो आइए जानते हैं किचन में डिश वॉशर रखने की सही दिशा और उपाय के बारे में-

डिश वॉशर की सही दिशा क्या है
डिश वॉशर को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और किचन के उपकरणों का संबंध अग्नि से होता है। यदि यह संभव न हो, तो डिश वॉशर को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।

डिश वॉशर के वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय
हर रोज डिश वॉशर को इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ कर लें और उसमें जमी गंदगी को हटाएं।
डिश वॉशर के पास एक छोटा सा तुलसी का पौधा लगाएं या फिर गौमूत्र छिड़काव करें।
अगर किचन में डिश वॉशर रखने की कोई जगह नहीं है और उसे गलत स्थान पर रखा है, तो लाल रंग का कपड़ा रखें।
