Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 May, 2025 12:57 PM

भारतीय संस्कृति में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। हर व्रत किसी न किसी पौराणिक कथा या धार्मिक मान्यता से जुड़ा होता है और इन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत, जो विशेष रूप से सुहागिन स्त्रियों द्वारा मनाया जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vat Savitri Vrat 2025: भारतीय संस्कृति में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। हर व्रत किसी न किसी पौराणिक कथा या धार्मिक मान्यता से जुड़ा होता है और इन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत, जो विशेष रूप से सुहागिन स्त्रियों द्वारा मनाया जाता है। यह व्रत नारी शक्ति, पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इसके अलावा जो महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं वो भी इस व्रत द्वारा अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकती हैं। तो चलिए जानते ही मई 2025 में वट सावित्री व्रत किस दिन मनाया जाएगा।
Vat Savitri Vrat वट सावित्री व्रत 2025
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 26 मई दोपहर 12:12 मिनट पर इसकी शुरुआत हो जाएगी और अगले दिन सुबह 8:32 बजे इसका समापन हो जाएगा। इसके अनुसार यह व्रत 26 मई को रखा जाएगा।
Vat Savitri Vrat samagri List वट सावित्री व्रत सामग्री लिस्ट
देसी घी, भीगा हुआ काला चना, मौसमी फल, अक्षत, धूपबत्ती, वट वृक्ष की डाल, गंगाजल, मिट्टी का घड़ा, सुपारी, सिंदूर, हल्दी और मिठाई।

Pooja Vidhi पूजन विधि
सुबह जल्दी उठें और स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
पूजा स्थान को साफ करें और व्रत का संकल्प लें।
यदि घर के पास वट वृक्ष हो, तो वहीं पूजा करें, अन्यथा उसकी प्रतिमा या चित्र बनाकर पूजा करें।
वट वृक्ष को जल अर्पित करें।
हल्दी, कुमकुम, चावल और फूल अर्पित करें।
वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटें और 7, 11 या 108 बार परिक्रमा करें।
सावित्री-सत्यवान की कथा का पारायण करें। यह कथा नारी की आस्था, संकल्प और सतीत्व की शक्ति को दर्शाती है।
