Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Nov, 2025 12:23 PM

Vivah Panchami 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vivah Panchami 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां और मधुरता बनी रहती है। धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण दिन होने के बावजूद भी लोग इस शुभ दिन पर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। आखिर क्यों ? तो आइए जानते हैं, विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादियां-

Why marriages do not happen on Vivah Panchami day विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादियां
विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और देवी सीता का विवाह हुआ था इसलिए सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पंचमी को बहुत शुभ माना जाता है। राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति-पत्नी के रूप में पूजा जाता है। फिर भी लोग इस दिन शादी करने से बचते हैं। माना जाता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पंचमी तिथि पर विवाह करने के बाद प्रभु राम और माता सीता को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसमें उन्हें 14 साल का वनवास व्यतीत करना पड़ा था।

वनवास खत्म होने के बाद जब वह वापस अयोध्या अपने राज्य लौटे तो माता सीता को गर्भवती अवस्था में अपने प्रभु श्री राम से अलग होना पड़ा ताकि वह राम राज्य की स्थापना कर सकें। महारानी होते हुए भी उन्होंने अपना अधिकतर जीवन वनों में व्यतीत किया।
शायद इसी वजह से आज भी जनमानस यह नहीं चाहता की उनकी संतान का वैवाहिक जीवन सीताराम जैसा हो। तभी तो लोग विवाह पंचमी के दिन अपने बेटे-बेटियों का विवाह करना शुभ नहीं मानते।
