Weekly numerology (17th-23th september): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Sep, 2023 10:33 AM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे परिणाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के चक्कर में कोई गलत या अनैतिक काम न करें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। बेकार के वहम के चलते अपने रिश्तों में खटास उत्पन्न न होने दें। किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। रविवार का दिन आपके लिए कार्यभार की अधिकता बनाकर रखेगा।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए आर्थिक नजरिए से सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिल सकती है। इस पूरे सप्ताह आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और हर नए काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। बेकार की उत्सुकता नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अपनी बातों का भेद किसी को न बताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शुक्रवार का दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव या शारीरिक थकान की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा परंतु अपने क्रोध और अभिमान पर काबू रख कर आगे बढ़ें। विदेशी काम से लाभ होगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में अकस्मात कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उचित परिणाम मिलेंगे।
उपाय:-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर किसी को अपशब्द न कहें अन्यथा लोग बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। किसी बड़े के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होने के भी योग बनते हैं।
उपाय :- हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने मन की बात किसी के साथ साझा करना चाहेंगे। विद्यार्थियों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा है। सूझबूझ के साथ व्यापारिक निर्णय भी लेने की कोशिश करेंगे। बुधवार के दिन कोई काम जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे परंतु कोई गलत काम करने से बचें। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिला-जुला रहेगा। मां के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। अपने काम को परफेक्शन से करने के कारण थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है। फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग सप्ताह के मध्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। उनके हुनर में इजाफा होगा। किसी नई और अच्छी रचना को आकार दे पाएंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु किसी की बातों में आकर अपने संबंधों में दूरियां न आने दें। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय:- गुड़ का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे लेकिन आगे बढ़ते हुए थोड़ी हिचकीचाहट होगी। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। बुधवार के दिन किसी रुके हुए काम को गति मिल सकती है। आपकी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। सप्ताह के मध्य का समय व्यापार को लेकर अहम रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में निजी जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का भी योग बनता है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। इस सप्ताह सरकारी कामों में थोड़ा विलंब हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। काम की अधिकता होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बुधवार के दिन भी कुछ काम अकस्मात सुलझते नजर नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय घर परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। हालांकि यात्राओं के योग भी बने रहेंगे। रविवार का दिन आय के नए साधन लेकर आएगा।
उपाय:- गुड़ जल में प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। इस सप्ताह सरकारी काम बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। मंगलवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बुधवार के दिन अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई शॉर्टकट बनाने की कोशिश करेंगे। विदेशी काम की तरफ मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत का समय मिला-जुला रहेगा। शनिवार के दिन यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से अभी दूरी बना कर रखें।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को जल दे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!