Weekly Tarot Horoscope (21st-27th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2024 08:45 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर में अगर कोई परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

मिथुन- यह वीक मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी पर शक करेंगे। जमीन-जयदाद को लेकर भाईयों क साथ मनमुटाव होने की संभावाना है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

कर्क- इस हफ्ते कर्क राशि वालों को ससुराल पक्ष से कोई नए बिजनेस की शुरुआत करने में पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। घरेलू महिलाओं का ज्यादातर समय धार्मिक कामों में लगा रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

सिंह- यह वीक आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। करियर में कोई नया मोड़ आएगा, जो आपके लिए बढ़िया साबित होने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। लवमेट अपने रिश्तों के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वो पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। वर्किंग महिलाओं को अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। बी.पी संबंधी तकलीफ हो सकती है।
उपाय- माता सरस्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

तुला- यह हफ्ता आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। आंखों में जलन हो सकती है।  
उपाय- शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

धनु- इस वीक व्यापार कर रहे लोग, किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार का माहौल सुखमय बना रहेगा। बहन के लिए किसी बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आएगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे।  
उपाय- पक्षियों के दाना डालें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मकर- यह हफ्ता आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- मेडिटेशन करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- यह वीक आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। मन में चल रही किसी परेशानी को दूर करने के लिए जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मीन- यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रह लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करने की आवश्कता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल दें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!