मेरी किस्मत ही खराब थी, तनाव में जी रहा हूं ...370 की बिरयानी विवाद पर पहली बार बोलें Himanshu Jangra, कहा- सब कुछ बिखर गया

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 12:11 PM

370 rupee biryani controversy

Himanshu Jangra : 370 बिरयानी विवाद ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। हाल ही में एक लड़का हिमांशु जांगड़ा एक बड़े वुवाद में घिर गए, जब उन्होंने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की।

Himanshu Jangra : 370 बिरयानी विवाद ने पूरे देश को हिला के रख दिया है। हाल ही में एक लड़का हिमांशु जांगड़ा एक बड़े वुवाद में घिर गए, जब उन्होंने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। उनकी 370 रुपए की बिरयानी वाली टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद उन्होंने लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी वजह से उन्हें अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी। अब इस पूरे मामले के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रणित मोरे के शो में शामिल होने और वहां कही गई बातों को लेकर पछतावा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। 

370 Rupee Biryani Controversy

EX बॉस को सुनाई पूरी कहानी 
हाल ही में हिमांशु के एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हिमांशु को अपनी गलती पर काफी पछतावा हो रहा है और उसने माफ़ी भी मांगी हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनकी इस गलत हरकत की वजह से उन्हें आने वाले समय के लिए बहुत बड़ा सबक मिल गया है। इस वीडियो में वो अपनी पुरानी कंपनी के बॉस से बात करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद कैसे उन्हें परिवार के ताने सुनने पड़े। 

370 Rupee Biryani Controversy
  
मेरी हरकत काफी शर्मनाक है...

हिमांशु ने बताया कि पहली बार जब गुरुग्राम में ये शो हुआ तो, मैंने सोचा मैं चले जाता हू। हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने शो में जो कहानी सुनाई थी, वह पूरी तरह सच नहीं थी, बल्कि उसे उन्होंने मौके के हिसाब से थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। उन्होंने माना कि यह उनकी बड़ी गलती थी और इसके लिए वह माफी मांगना चाहते हैं। उनके मुताबिक, उस समय माहौल ऐसा था कि लोग इसे सिर्फ मनोरंजन के तौर पर ले रहे थे और शो के होस्ट की प्रतिक्रियाओं ने भी उन्हें और बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। हिमांशु ने कहा कि उस वक्त उन्हें यह समझ नहीं आया कि उन्हें अपनी बातों की एक सीमा रखनी चाहिए थी। अब जब वह उस वीडियो को दोबारा देखते हैं, तो उन्हें अपनी कही बातों पर गहरा पछतावा होता है और अफसोस होता है कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Starvik Design (@starvik.design)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!