आयुष शर्मा ने मनाया अपना 32वां जन्मदिन, पार्टी में शामिल हुए कई हसीन सितारें

Edited By Updated: 26 Oct, 2022 10:24 AM

aayush sharma celebrated his 32nd birthday

आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी सेलिब्रेट किया। आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ अपना बर्थडे कैक कट किया।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा, बुधवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीते कल आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने मौजूद होकर पार्टी में चार चांद लगा दिए। आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ अपना बर्थडे कैक कट किया। सलमान खान के जीजा, आयुष ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'लव रात्रि' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था, जिसके बाद वह फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएं। यह फिल्म तो फैंस का दिल नहीं जीत पाई लेकिन, आयुष की मस्कुलर बॉडी ने फैंस का दिल जरूर जीता, जिस वजह से आयुष की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।

PunjabKesari

आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी के दौरान उनकी पत्नी अर्पिता भी साथ थीं। दोनों साथ में काफी सुंदर लग रहे थे। बर्थडे पार्टी तो आयुष की थी लेकिन महफिल तो भाई जान ने लूटी। बीते दिनों, सलमान खान को डेंगू हो गया था, जिस वजह से वह ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन डेंगू होने के बाद यह सलमान खान की पहली पब्लिक अपीरियंस थी। सलमान हमेशा की तरह अपने कूल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू टीशर्ट और जींस पहनी थी।

PunjabKesari

सलमान खान के अलावा, इस पार्टी में उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए। ऐसे में आयुष की बर्थडे पार्टी में शहनाज भी नजर आईं। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री की 'बिजली गर्ल' पलक तिवारी भी इस पार्टी में पहुंचीं। इसी के साथ कंगना रनौत ने भी लाल रंग की ड्रेस में फैंस के दिलों पर कहर ढाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!