Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Apr, 2026 04:17 PM

Mumbai : बॉलीवुड के बच्चन परिवार के लाडले Abhishek Bachchan भले ही फिल्मों में दमदार किरदार निभाते हों लेकिन घर में उनकी हालत भी आम शादीशुदा मर्दों जैसी ही है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने खुद अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक मजेदार खुलासा किया, जिसे सुनकर...
Mumbai : बॉलीवुड के बच्चन परिवार के लाडले Abhishek Bachchan भले ही फिल्मों में दमदार किरदार निभाते हों लेकिन घर में उनकी हालत भी आम शादीशुदा मर्दों जैसी ही है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने खुद अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक मजेदार खुलासा किया, जिसे सुनकर कई लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से इसे जोड़कर देखने लगे।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने यूट्यूबर और होस्ट लिली सिंह के पॉडकास्ट में अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब भी उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ बहस होती है, तो ज्यादातर वही पहले सॉरी बोल देते हैं।
Abhishek ने इसके पीछे की वजह भी बड़े मजेदार अंदाज में बताई। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिलाओं के सोने का तरीका अलग होता है। पुरुष तब सो जाते हैं जब वे थक जाते हैं, लेकिन महिलाएं तब सोती हैं जब उनकी बात पूरी हो जाती है। यानी अगर बहस चल रही हो तो वह देर रात तक भी जारी रह सकती है, लेकिन अभिषेक को अपनी नींद बहुत प्यारी है, इसलिए वह बहस लंबी करने के बजाय पहले ही सॉरी बोलकर मामला खत्म कर देते हैं।

Abhishek ने हंसते हुए कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि गलती उनकी नहीं होती, फिर भी वह सॉरी बोल देते हैं ताकि शांति बनी रहे और वह आराम से सो सकें। उनका यह मजेदार खुलासा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और कई शादीशुदा लोग इसे अपनी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।
