Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Apr, 2026 10:55 AM

Mumbai : ये हैं मोहब्बतें से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Divyanka Tripathi जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने हाल ही में अपनी गोद भराई की रस्म रखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त और सितारे शामिल हुए और उन्हें आने...
Mumbai : ये हैं मोहब्बतें से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Divyanka Tripathi जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने हाल ही में अपनी गोद भराई की रस्म रखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त और सितारे शामिल हुए और उन्हें आने वाली नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर एक ऐसा चेहरा भी नजर आया, जो उनके बेहद करीब रहा है।
गोद भराई में पहुंचीं रुहानिका धवन
दिव्यांका की गोद भराई में ‘ये हैं मोहब्बतें’ में उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार निभा चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट Ruhanika Dhawan भी शामिल हुईं। दोनों के बीच हमेशा से खास रिश्ता रहा है और इस फंक्शन में भी उनकी बॉन्डिंग साफ देखने को मिली।

तस्वीरों के साथ शेयर की यादें
गोद भराई के बाद Ruhanika Dhawan ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में पुरानी यादों के साथ नए खास पल भी नजर आए। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
Ruhanika ने लिखा इमोशनल नोट
रुहानिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोग कहते हैं कि मां जिंदगी की सबसे खास इंसान होती है और वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें दो मां जैसी शख्सियत मिलीं। उन्होंने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह अपनी ऑन-स्क्रीन इशी मां को अब असल जिंदगी में मां बनते देखने जा रही हैं।

उन्होंने दिव्यांका की तारीफ करते हुए यह भी लिखा कि जब से वह उनसे मिली हैं, तब से दिव्यांका उनके लिए मां जैसी रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दिव्यांका से ज्यादा कूल और प्रेरणादायक कोई नहीं हो सकता।
रुहानिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी दोनों के इस प्यारे रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दिव्यांका को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।