Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Apr, 2026 10:32 AM

Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस Sanya Malhotra इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि उनका सितारवादक Rishab Rikhiram Sharma के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे,...
Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस Sanya Malhotra इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि उनका सितारवादक Rishab Rikhiram Sharma के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है।
Sanya-Rishab ने खत्म किया रिश्ता
हालांकि Sanya और Rishab ने कभी अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था और हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रखा। दोनों को कुछ मौकों पर एक ही जगह देखा गया था, लेकिन उन्होंने कभी खुद को कपल के तौर पर पेश नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ऋषभ अब किसी नए रिश्ते में हैं, लेकिन उसे भी वह निजी रखना चाहते हैं। फिलहाल, ब्रेकअप की इन खबरों पर दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऐसे शुरू हुई थीं डेटिंग की खबरें
Sanya और Rishab के रिश्ते की चर्चा साल 2025 में तब शुरू हुई थी, जब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में दोनों एक ही लोकेशन पर नजर आए थे। एक फोटो में ऋषभ अपने फैन के साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे, जबकि सान्या पास में खड़ी दिखीं। इसके बाद दोनों को एक इवेंट में भी देखा गया, जहां उन्होंने अलग-अलग पोज दिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहचान दिसंबर 2024 से थी, जिसके बाद उनके करीब आने की खबरें सामने आईं।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा को 2025 में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही Netflix पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Rajkummar Rao भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 15 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। वहीं, ऋषभ रिखीराम शर्मा फिलहाल अपने म्यूजिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं।
