पियाजियो की Aprilia SR 160 होगी अपडेट, जल्द होगी लॉन्च

Edited By Updated: 18 Sep, 2021 03:47 PM

piaggio s aprilia sr 160 will be updated will be launched soon

Aprilia का SR 160 स्कूटर इंडियन मार्किट में काफी पॉपुलर है। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए पियाजियो भारत में Aprilia SR 160 का अपडेटेड वर्जन लाने वाला है। इसके अपडेटेड वर्जन में आपको डिजिटल कलस्टर मिलेगा। हाल ही में इस स्कूटर की टेस्टिंग भी हुई थी।

ऑटो डेस्क : Aprilia का SR 160 स्कूटर इंडियन मार्किट में काफी पॉपुलर है। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए पियाजियो भारत में Aprilia SR 160 का अपडेटेड वर्जन लाने वाला है। इसके अपडेटेड वर्जन में आपको डिजिटल कलस्टर मिलेगा। हाल ही में इस स्कूटर की टेस्टिंग भी हुई थी

इस स्कूटर का मीटर कंसोल Aprilia की SXR रेंज से लिया गया है। कंपनी द्वारा इस स्कूटर को एक नए मॉडल के रूप में भी पेश किया जा सकता है।

टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल को SXR मॉडल की तरह ही स्टाइलिश और डिजिटल डिस्प्ले से लैस देखा गया था। इसके साथ साथ कंपनी इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियल टाइम ईंधन की खपत के साथ पेश कर सकती है।

मौजूदा Aprilia SR 160 की कीमत 1.08 लाख रुपये है पर यह अनुमान लगाय़ा जा रहा है कि इस अपडेटेड वर्जन की कीमत 3000 रुपये से 5000 रूपये ज़्यादा हो सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!