पाकिस्तान में आंतकियों ने फिर सेना को निशाना बनाया, IED धमाके में कैप्टन समेत 5 सैनिकों की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 06:31 PM

5 pakistani soldiers killed after a targeted ied attack in balochistan

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर सेना को निशाना बनाया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के उग्रवादियों ने मांड क्षेत्र के शांद इलाके में पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को...

Islamabad: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर सेना को निशाना बनाया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के उग्रवादियों ने मांड क्षेत्र के शांद इलाके में पाकिस्तानी सेना के एक वाहन को आईईडी धमाके (IED Blast)  से उड़ा दिया। हमला उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन इलाके में नियमित गश्त कर रहा था। सड़क किनारे लगाए गए विस्फोटक यंत्र (IED) के धमाके से वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना में  सभी पांच सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हमला पिछले कुछ हफ्तों से चल रही हिंसक घटनाओं की कड़ी माना जा रहा है।

 

 6 सितंबर 2025 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक  क्रिकेट मैच के दौरान आईईडी धमाका हुआ था। इसमें  एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो गए। एक सप्ताह पहले इसी प्रांत के पुलिस स्टेशन पर क्वाडकॉप्टर ड्रोन से हमला किया गया था, जिसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक नागरिक घायल हुए। 14 अगस्त 2025 (पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस)  पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सात जिलों में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले किए थे। इनमें 6 से अधिक अधिकारी मारे गए थे। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि ये हमले हाल ही में शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन सरबकाफ’  के जवाब में किए जा रहे हैं।

 

 BLA लंबे समय से बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर हिंसक गतिविधियों में शामिल है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान, दोनों ही प्रांत लंबे समय से  आतंकी हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों का गढ़ बने हुए हैं।बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और यहां चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। यही कारण है कि यहां की हिंसा न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि चीन के लिए भी चिंता का विषय है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!