कैलिफोर्निया में भारतीयों की बल्ले-बल्ले! अब मिलेगा यह खास फायदा

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 09:15 AM

california declares diwali a state holiday

कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए यह दिवाली दोहरी खुशी लेकर आई है! अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर ने दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है जो इस त्योहार के वैश्विक महत्व को दर्शाता है।

इंटरनेशनल डेस्क। कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए यह दिवाली दोहरी खुशी लेकर आई है! अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर ने दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है जो इस त्योहार के वैश्विक महत्व को दर्शाता है।

दिवाली का बढ़ता वैश्विक महत्व

भारत ही नहीं बल्कि अब दिवाली अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं और इन समुदायों की सक्रिय भागीदारी से यह पर्व अब विदेशों में भी बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। कैलिफोर्निया का यह निर्णय इसी वैश्विक पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कैलिफोर्निया के भारतीयों के लिए बड़ी राहत

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में इनकी संख्या ख़ास तौर पर अधिक है। लंबे समय से यहां के भारतीय समुदाय द्वारा यह मांग की जा रही थी कि दिवाली के दिन उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करने के लिए आधिकारिक छुट्टी मिले। अब राजकीय अवकाश घोषित होने के बाद कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के कर्मचारी और छात्र बिना किसी परेशानी के रोशनी के इस पर्व को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सकेंगे। इस घोषणा से वहां के भारतीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह कदम भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सम्मान और स्वीकृति को भी दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!