Edited By Pardeep,Updated: 22 Jun, 2025 07:00 AM

रविवार को जापान के होक्काइडो के तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की उथली गहराई पर आया।
इंटरनेशनल डेस्कः रविवार को जापान के होक्काइडो के तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी जानकारी दी।
यह भूकंप नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए 6.1 तीव्रता के भूकंप के ठीक तीन दिन बाद आया है, जैसा कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया है।
अभी तक, रविवार के भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है और कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भूकंप क्यों होते हैं अक्सर यहां?
जापान रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां चार बड़े टेक्टोनिक प्लेट मिलते हैं—इसलिए यहाँंभूकंप का खतरा अधिक रहता है। आफ्टरशॉक अक्सर बड़े झटके के बाद आते रहते हैं, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।