7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

Edited By Updated: 02 May, 2025 07:34 PM

earthquake of 7 4 magnitude jolts the earth tsunami warning issued

ड्रेक पैसेज में शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का तेज़ भूकंप आया है। इसके बाद चिली सरकार ने कुछ तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

इंटरनेशनल डेस्क: अर्जेंटीना के ड्रेक पैसेज में 7.4 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। यह इलाका उशुआइया से 136 मील दक्षिण में स्थित है। भूकंप की गहराई करीब 6.2 मील थी।

भूकंप के तुरंत बाद, चिली की सरकार ने अपने दक्षिणी तटीय इलाकों, खासतौर पर मैगलन क्षेत्र, के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। आपदा प्रबंधन विभाग ने वहां रहने वाले लोगों से इलाका खाली करने और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की अपील की है।

इस चेतावनी का दायरा भूकंप के केंद्र से 186 मील तक फैला हुआ है, और इसमें दक्षिणी अर्जेंटीना और चिली के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है और लगातार निगरानी कर रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!