मिस्र पहुंचे  2  भारतीय युद्धपोत

Edited By Updated: 08 May, 2017 01:04 PM

india s 2 ins  interact with egyptian navy

भारतीय नौसेना के भूमध्य सागर तथा अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तैनाती अभियान ने तहत मिस्र के अलेक्जैंड्रिया शहर पहुंचे  2  भारतीय युद्धपोतों ने मिस्र की नौसेना के साथ पेशेवर तथा सामाजिक संपर्क शुरू कर दिया है...

काहिरा:  भारतीय नौसेना के भूमध्य सागर तथा अफ्रीका के पश्चिमी तट पर तैनाती अभियान ने तहत मिस्र के अलेक्जैंड्रिया शहर पहुंचे  2  भारतीय युद्धपोतों ने मिस्र की नौसेना के साथ पेशेवर तथा सामाजिक संपर्क शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के भाग आईएनएस मुंबई और आईएनएस आदित्य पांच मई को बंदरगाह शहर पहुंच गए। 

काहिरा स्थित भारतीय दूतावास से जारी एक बयान के अनुसार पेशेवर संपर्क के अलावा यह युद्धपोत मिस्र नौसेना के साथ अनेक खेलों तथा सामाजिक संपर्क भी स्थापित कर रहा है।बयान में कहा गया है कि भारत और मिस्र विश्व की दो प्राचीनतम सभ्यताएं हैं और दोनों के बीच करीबी संबंध का समृद्ध इतिहास है। दोनों देशों के बीच जो संबंध रहे हैं उन को आगे बढा़ते हुए दोनों देशों ने अनेक क्षेत्रों में गर्मजोशी भरे संबंध विकसित किए हैं।

इसमें कहा गया कि दोनों सेनाओं के बीच प्रक्षिण सहयोग ‘‘अपने उच्चतम स्तर पर हैं। बयान में कहा गया है,‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध और समझ को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।’’ पिछले दशकों में भारत ने स्वदेश में युद्धपोत के डिजाइन तैयार करने आता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!