ट्रंप का प्रहार बना भारत के लिए ‘वरदान’ ! एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल, नए देशों में भारतीय सामान की धूम

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 02:50 PM

india s textiles gems  jewellery marine exports see strong growth

अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत ने नए बाजारों में धमाकेदार वापसी की है। यूएई, वियतनाम, बेल्जियम और सऊदी अरब जैसे देशों में भारतीय उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। सी-फूड निर्यात में 15.6% और टेक्सटाइल में 1.23% की वृद्धि हुई। भारत ने अमेरिकी निर्भरता...

International Desk: जब अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाया था, तब माना जा रहा था कि भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका लगेगा। टेक्सटाइल, ज्वेलरी और समुद्री उत्पाद जैसे सेक्टर पर असर की आशंका थी। लेकिन भारत ने इस चुनौती को ‘मौका’ बना दिया। आज हालात ये हैं कि जहां अमेरिका ने मुंह मोड़ा, वहीं यूएई, वियतनाम, बेल्जियम और सऊदी अरब जैसे देशों ने भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार खोल दिए। वाणिज्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि भारत ने अमेरिकी बाजार पर निर्भरता घटाते हुए एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व में नई पहचान बनाई है। जनवरी से सितंबर 2025 के बीच भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 ये भी पढ़ेंः-खतरे में चीन का 90% बाजार ! भारत बनेगा ‘रेयर अर्थ मैग्नेट’ का नया बादशाह, 7000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार
 

वियतनाम और बेल्जियम बने नए खरीदार
भारत के समुद्री उत्पादों के निर्यात में पिछले साल की तुलना में 15.6% की बढ़ोतरी हुई है। वियतनाम को निर्यात 100.4% और बेल्जियम को 73% बढ़ा है। चीन, जापान और मलेशिया जैसे देशों में भी भारतीय सी-फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है।


 ये भी पढ़ेंः-बढ़ी साजिशों की बू ! हसीना के तख्तापलट बाद पाक सैन्य अफसरों का 7वां बड़ा बांग्लादेश दौरा, भारत की स्थिति पर पैनी नजर
 

टेक्सटाइल सेक्टर में नई चमक
अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारतीय कपड़ा उद्योग ने भी मजबूती दिखाई है। जनवरी से सितंबर 2025 के बीच टेक्सटाइल निर्यात 1.23% बढ़कर 28.05 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यूएई को कपड़ा निर्यात 8.6% बढ़ा है, जबकि नीदरलैंड, पोलैंड और मिस्र में भी भारतीय टेक्सटाइल की मांग उछली है।

 ये भी पढ़ेंः-ट्रंप की मुस्लिम बहुल देश को धमकी: क्रूर सैन्य हमले को रहो तैयार,  सभी सहायता और सहयोग भी तुरंत कर देंगे बंद 
 

भारत का बदलता व्यापारिक नक्शा
यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि भारत की वैश्विक रणनीति का प्रमाण है। अब भारतीय निर्यात किसी एक देश पर निर्भर नहीं, बल्कि विविध बाजारों में फैला हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भारत के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता और ‘मेक इन इंडिया’ का नया अध्याय साबित हो सकता है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!