ईरान ने दिखाया सख्त रुख, इजराइल के लिए जासूसी करने वाले आरोपी को दी फांसी

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 10:10 PM

iran showed strict stance hanged the accused who was spying for israel

ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के मामले में दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति को कोम शहर में फांसी दे दी। देश की आधिकारिक न्यायिक समाचार एजेंसी ‘मिजान' ने रविवार को प्रसारित खबर में यह जानकारी दी।

दुबईः ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के मामले में दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति को कोम शहर में फांसी दे दी। देश की आधिकारिक न्यायिक समाचार एजेंसी ‘मिजान' ने रविवार को प्रसारित खबर में यह जानकारी दी। खबर के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय ने दोषी की सजा बरकरार रखी और क्षमादान के उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद शनिवार तड़के उसे फांसी दे दी गई। खबर में व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। 

हालांकि, इसमें बताया गया है कि उस पर “यहूदीवादी शासन के साथ खुफिया सहयोग करने” का आरोप लगाया गया था और उसे “धरती पर भ्रष्टाचार” तथा “ईश्वर के खिलाफ शत्रुता” का दोषी करार दिया गया था। ये ऐसे अपराध हैं, जिनके लिए ईरान की इस्लामी दंड संहिता के तहत मौत की सजा देने का प्रावधान है। 

खबर के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने अक्टूबर 2023 में इजराइल की खुफिया सेवाओं के साथ संपर्क एवं सहयोग शुरू किया और चार महीने बाद फरवरी 2024 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खबर में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति ने मोसाद को संवेदनशील जानकारी प्रदान की और इजराइली खुफिया एजेंसी के इशारे पर ईरान के अंदर मिशन संचालित किए। खबर में कथित जासूसी की प्रकृति या व्यक्ति की गिरफ्तारी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!