नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय समेत 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 08 Nov, 2024 10:34 PM

major road accident in nepal 5 people including an indian died

नेपाल के बागमती प्रांत में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक भारतीय समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग के नारायणगढ़-मुगलिंग खंड पर चितवन जिले के सतराकिलो क्षेत्र में एक बस और एक...

इंटरनेशनल डेस्क : नेपाल के बागमती प्रांत में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक भारतीय समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग के नारायणगढ़-मुगलिंग खंड पर चितवन जिले के सतराकिलो क्षेत्र में एक बस और एक इलेक्ट्रिक वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले पांच लोगों में गंडकी प्रांत के कास्की जिले के पोखरा शहर के निवासी भारतीय नागरिक कुमार शाह भी शामिल हैं। मृतकों में इलेक्ट्रिक वाहन का चालक भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!