इस देश में बड़ा आतंकी हमलाः भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने मिलिट्री बेस को बनाया निशाना, 50 सैनिकों की मौत

Edited By Updated: 30 Jul, 2025 06:49 AM

major terrorist attack military base targeted 50 soldiers killed

बुर्किना फासो में आतंकियों का सैन्य अड्डे पर बड़ा हमला, लगभग 50 सैनिक मारे गए।

इंटरनेशनल डेस्कः पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवाद से जुड़ी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में, सोमवार को देश के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित डार्गो (Dargo) नाम की जगह पर एक सैन्य अड्डे पर भारी हथियारों से लैस आतंकी समूह ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 50 सैनिकों की मौत हो गई है।

हमले की जानकारी

आतंकियों ने क्या किया?

हमलावरों ने सैन्य अड्डे को चारों ओर से घेर लिया और भारी गोलीबारी की। कई घंटों तक चले इस हमले के बाद आतंकियों ने अड्डे को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा वे हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री भी लूटकर ले गए।

किस संगठन पर है शक?

इस हमले के पीछे "जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन" (JNIM) नामक इस्लामी आतंकी संगठन का हाथ होने का संदेह है। यह संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ है और पूरे साहेल क्षेत्र (जिसमें माली, बुर्किना फासो और नाइजर आते हैं) में सक्रिय है।

सरकारी प्रतिक्रिया

बुर्किना फासो की सैन्य सरकार ने इस हमले को अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और न ही कोई बयान जारी किया है। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, लेकिन विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!