म्यामांर  में 'आतंक' फैलाने पहुंचे 2 पाकिस्तानी गिरफ्तार, सेना की रडार पर आया पाकिस्तान

Edited By Updated: 30 Sep, 2023 04:28 PM

myanmar puts pakistan on radar following the arrets of illegal visitors

दुनिया भर में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान के आतंकी  म्यांमार  पहुंचने  कारण यहां का सैन्य शासन भड़का हुआ है।  दो अवैध पाकिस्तानियों के...

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया भर में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान के आतंकी  म्यांमार  पहुंचने  कारण यहां का सैन्य शासन भड़का हुआ है।  दो अवैध पाकिस्तानियों के देश में घुसने पर  म्यांमार का सैन्य शासन (जुंटा) नाराज है। सेना ने इन अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों को जांच के दायरे में रखा है। माना जा रहा है कि ये पाकिस्तानी म्यांमार में रोहिंग्या आतंकियों के साथ काम करने के लिए देश में दाखिल हुए।

 

 रोहिंग्या आतंकी म्यांमार में आतंक फैलाते हैं। रोहिंग्याओं के प्रभुत्व वाला अका मुल मुजाहिदीन (AAM) हरकत-उल-जिहाद इस्लामी अराकान (HUJI-A) से उभरा है, जो पाकिस्तान में मौजूद एक चरमपंथी संगठन है। म्यांमार में रोहिग्या आतंकवाद का समर्थन करने में यह शामिल है। इस बात के सबूत म्यांमार के पास हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका नेतृत्व अब्दुस कादूस बर्मी कर रहा है, जो रोहिंग्या मूल का पाकिस्तानी नागरिक है। यह हाफिज समेत कई आतंकी संगठनों के साथ करीबी से जुड़ा है, जो कट्टरपंथी रोहिंग्या कैडरों को आतंकी और विस्फोटक देते हैं। 

 

दो नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद म्यांमार में पाकिस्तान का दूतावास इनकी रिहाई में जुट गया है। इस कारण म्यांमार में पाकिस्तानी गतिविधियों को लेकर संदेह और भी गहरा हो गया है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने अदालत में दोनों अपराधियों के खिलाफ मामले को रद्द करने के लिए म्यांमार के अधिकारियों के साथ संपर्क किया। उन्होंने अवैध तरीके से पहुंचे इन लोगों के निर्वासन की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!