Edited By Tanuja,Updated: 26 Jun, 2022 10:52 AM
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक...
पेशावरः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट प्रांत के जैकोबाबाद इलाके में एक पुलिस थाने के पास हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘आठ अन्य घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।'' पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दोपहर बाद अज्ञात हमलावरों ने इलाके में एक हथगोला फेंका। यह भी बताया गया है कि पुलिस ने विस्फोट के बाद एक वांछित आतंकवादी मुहम्मद उस्मान तलानी को गिरफ्तार किया है।