फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में फायरिंग से दहशत, 2 लोगों की मौत, 5 घायल, हमलावर गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 Apr, 2025 06:10 AM

panic due to firing at florida university 2 people died 5 injured

गुरुवार को तल्हासी में फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंटरनेशनल डेस्कः गुरुवार को तल्हासी में फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शूटर को हिरासत में ले लिया है। 
PunjabKesari
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में की गई है। यह 20 वर्षीय युवक लियोन काउंटी पुलिस के एक अधिकारी का बेटा है और लियोन काउंटी शेरिफ कार्यालय (LCSO) युवा सलाहकार परिषद का सदस्य है। पुलिस ने बताया कि इकनर ने शूटिंग के लिए अपनी मां की बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार तल्हासी में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी कैम्पस में क्राइम सीन से बरामद किया है। 
PunjabKesari
गन शूटिंग नहीं करतीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका की फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गोलीबारी हुई। इसी के बाद एक प्रेस सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप से अमेरिका के बंदूक कानून में सुधार लाने के बारे में सवाल पूछा गया. इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, गन शूटिंग नहीं करती हैं, बल्कि लोग गोली चलाते हैं. कैंपस में हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते समय ओवल कार्यालय से बोलते हुए कहा, देखिए, मैं दूसरे संशोधन का एक बड़ा समर्थक हूं, जो शुरू से ही हुआ था। मैंने इसकी रक्षा की. उन्होंने कैंपस में हुई फायरिंग को लेकर कहा, ये चीजें भयानक हैं, लेकिन गन शूटिंग नहीं करती है, लोग गोली चलाते हैं। 

ट्रंप ने फायरिंग को बताया शर्मनाक
राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को इटली की प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। इस मीटिंग से पहले, ट्रंप ने एफएसयू शूटिंग को “शर्मनाक” कहा, लेकिन इसी के साथ उन्होंने संकेत दिया कि वो अमेरिकी बंदूक कानूनों में बदलाव की संभावना नहीं रखते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!