ताइवान के चारों ओर युद्ध का साया ! चीन के 40 फाइटर जेट्स व 8 जंगी जहाज तैनात, अमेरिका ने पास किया ‘पोर्क्युपाइन एक्ट’(Video)

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 01:59 PM

taiwan spots new chinese aircraft carrier fujian transiting taiwan strait taiwan

ताइवान के चारों ओर चीन की सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। 40 चीनी लड़ाकू विमान और 8 नौसैनिक जहाजों की मौजूदगी दर्ज की गई, जिनमें से 26 ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के ADIZ में प्रवेश किया। ताइवान सेना सतर्क है, वहीं अमेरिका ने ताइवान को हथियार बिक्री...

International Desk: ताइवान और चीन के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने गुरुवार सुबह 6 बजे तक चीन के 40 सैन्य विमानों और 8 नौसैनिक जहाजों की ताइवान के आसपास मौजूदगी दर्ज की है। ताइवान MND के अनुसार, इन 40 उड़ानों में से 26 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा (Median Line) पार कर ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में घुसे।

 

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के लड़ाकू विमान और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के जहाज लगातार गतिविधियां कर रहे हैं। ताइवान की ROC Armed Forces ने हालात पर कड़ी निगरानी रखी और आवश्यक जवाबी कदम उठाए। इससे एक दिन पहले भी 23 चीनी विमानों की पहचान हुई थी, जिनमें से 14 ने मध्य रेखा पार की थी। इसके अलावा PLA के Fujian एयरक्राफ्ट कैरियर (CV-18) के ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने की भी पुष्टि हुई है।

 

इधर, अमेरिका में ताइवान को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी सीनेट ने ‘Porcupine Act’ पारित कर दिया है, जिससे ताइवान को हथियारों की बिक्री और सहयोग तेज हो सकेगा। अब यह विधेयक हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा। कानून बनने पर अमेरिका-ताइवान सैन्य सहयोग और मजबूत होगा, जिससे चीन की चिंता और बढ़ना तय माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!