ट्रंप के इस फैसले से बाबा वेंगा की ये वाली भविष्यवाणी हो जाएगी सच! क्या नवंबर 2026 में...?

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 12:29 PM

this decision by trump will sparks debate on baba vanga alien prediction

दुनिया भर में एलियंस और UFO को लेकर फिर बहस तेज हो गई है। यह हलचल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेंटागन और रक्षा विभाग को UFO और एलियन से जुड़ी गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने का निर्देश देने के बाद शुरू हुई। इस कदम ने बाबा वेंगा की 2026...

नेशनल डेस्क : दुनिया भर में एलियंस और UFO (अज्ञात उड़न तश्तरी) को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। इसका कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा विभाग और पेंटागन को UFO और एलियन से जुड़ी गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने का निर्देश देना बताया जा रहा है। इस कदम ने मीडिया और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और एलियंस के अस्तित्व को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

ओबामा और ट्रंप के बयानों का विवाद

हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व पर बयान दिया था। इसके बाद ट्रंप ने इस बयान की आलोचना करते हुए इसे संवेदनशील जानकारी से जुड़ा मामला बताया। ट्रंप अब UFO और एलियन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं और इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस देने की भी तैयारी कर रहे हैं। इससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एलियंस पर बहस तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?

बाबा वेंगा की 2026 वाली भविष्यवाणी

बुल्गारिया की रहस्यवादी और नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने नवंबर 2026 में इंसानों और एलियंस के बीच पहले संपर्क की भविष्यवाणी की थी। उनके अनुसार, एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और यह एलियन जीवन का स्पष्ट प्रमाण साबित होगा। इसके अलावा उन्होंने भविष्य में एलियंस की मदद से समुद्र के नीचे शहर बसाने (2130 तक) और टाइम ट्रैवल की खोज (2288 में) जैसी घटनाओं की भी भविष्यवाणी की थी।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का प्रमाण

महत्वपूर्ण बात यह है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का कोई आधिकारिक या लिखित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। अधिकांश जानकारी उनकी भतीजी क्रासिमिरा स्टोयानोवा और अन्य अनुयायियों द्वारा साझा की गई। आलोचकों का कहना है कि उनकी कई भविष्यवाणियों को समय के साथ गलत तरीके से व्याख्यायित किया गया और कई दावे गलत साबित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर 2010-2016 में परमाणु युद्ध की आशंका, 2016 तक यूरोप के खाली होने का दावा और 2025 में बड़े UFO इवेंट की भविष्यवाणी अभी तक सच साबित नहीं हुई है।

ट्रंप के आदेश और भविष्यवाणी का कनेक्शन

ट्रंप द्वारा UFO फाइलें जारी करने का कथित निर्देश सोशल मीडिया और जनता में उत्सुकता पैदा कर रहा है। लोग इसे 2026 में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की संभावित शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकारी दस्तावेजों में कोई बड़ा खुलासा होगा और क्या यह एलियन संपर्क की आधिकारिक पुष्टि की दिशा में पहला कदम है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक किसी भी देश की सरकार ने एलियंस के अस्तित्व को साबित करने वाला ठोस भौतिक प्रमाण सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!