हिंसा प्रभावित मणिपुर के 1,500 लोगों ने नागालैंड में ली शरण

Edited By Pardeep,Updated: 09 Jun, 2023 11:44 PM

1 500 people from violence hit manipur take shelter in nagaland

जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर के करीब 1,500 लोगों ने पड़ोसी नगालैंड के विभिन्न हिस्सों में शरण ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हैं, जबकि अन्य ग्रामीणों द्वारा दिए गए...

कोहिमाः जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर के करीब 1,500 लोगों ने पड़ोसी नगालैंड के विभिन्न हिस्सों में शरण ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हैं, जबकि अन्य ग्रामीणों द्वारा दिए गए घरों में रह रहे हैं। 

गृह आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने मीडिया को बताया, “नागालैंड सरकार को अभी सटीक आंकड़े एकत्र करने है। हालांकि, उपलब्ध खबरों के अनुसार मणिपुर के लगभग 1,500 लोगों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में शरण ली है।” 

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में तीन मई को मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के खिलाफ ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' निकाला गया था, जिसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। 

Related Story

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!