DA Hike 2026: 58% से 60% होगा DA, सरकारी कर्मचारियों को मिला होली गिफ्ट, बताया इस दिन खाते में आएंगे पैसे

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 01:37 PM

2 dearness allowance increase for government employees from january 2026

होली से पहले लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस बार DA में 2% का इजाफा होने की पूरी उम्मीद है, जिससे यह...

DA Hike Before Holi 2026: होली से पहले लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही DA में बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस बार DA में 2% का इजाफा होने की पूरी उम्मीद है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।

DA में इजाफे का कैलकुलेशन

लेबर ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के AICPI-IW (Consumer Price Index) आंकड़ों के अनुसार, सूचकांक 148.2 पर स्थिर रहा है। 12 महीनों के औसत के आधार पर कैलकुलेशन करें तो DA का आंकड़ा 60.34% बैठता है। चूंकि सरकार Decimal को छोड़कर पूर्णांक में भुगतान करती है, इसलिए कर्मचारियों को 60% की दर से भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

PunjabKesari

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹1,00,000 है, तो अभी आपको ₹58,000 महंगाई भत्ता मिलता है। 2% बढ़ोतरी के बाद यह ₹60,000 हो जाएगा, यानी हर महीने आपकी इन-हैंड सैलरी में ₹2,000 का इजाफा होगा। साथ ही, जनवरी और फरवरी महीने का एरियर (Arrear) भी होली से पहले खाते में आने की संभावना है।

 यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी और सबसे अहम बढ़ोतरी मानी जा रही है, क्योंकि 8th Pay Commission के गठन की प्रक्रिया भी अब गति पकड़ रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!