भारी बारिश के बीच मकानों के ढहने से 2 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति घायल

Edited By Updated: 02 Aug, 2025 01:03 AM

2 people died and 1 person was injured due to collapse of houses amid heavy rain

झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकानों के ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में बामनखेता गांव में भारी बारिश के...

नेशनल डेस्क: झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकानों के ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र में बामनखेता गांव में भारी बारिश के कारण मकान ढह जाने से 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन घायल हो गई।

हंसडीहा के थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे घर में थे और नाश्ता तैयार किया जा रहा था कि तभी ईंट और गारे से बने कच्चे मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला। एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल बच्चे को इलाज के लिए देवघर भेजा गया।''

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसकी बहन मासूम कुमारी (14) भी इस घटना में घायल हो गई। सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलुडीह गांव में एक मकान की दीवार ढह जाने से 92 वर्षीय तिल्ली मरीक नामक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!