सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, सरकार ने किया सम्मानित करने का ऐलान

Edited By Updated: 01 Apr, 2021 11:58 AM

51st dadasaheb phalke award actor rajinikanth

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार...

नेशनल डेस्क: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत के नाम पर मुहर लगाई है।

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।इसके साथ ही अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

PunjabKesari

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है। साल 2018-19 में इस पुरस्कार से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया गया। साल 2017 में ये पुरस्कार एक्टर विनोद खन्ना को प्रदान किया गया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!