8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट: ₹18,000 से बढ़कर ₹34,000 तक सैलरी, 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 10:46 AM

8th pay commission fitment factor salary hike da merger basic pay arrear

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.89 रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लागू होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी...

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.89 रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लागू होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर 1.89 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर को सीधे प्रभावित करेगा। जैसे कि अगर किसी की मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे:₹18,000 है तो वह बढ़कर संभावित नई बेसिक पे: लगभग ₹34,000 हो जाएगी। 

इसका मतलब है कि लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में करीब ₹16,000 तक का सीधा फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर 40% से 50% तक सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।

DA का क्या होगा?
नए वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा महंगाई भत्ता (DA), जो अभी करीब 60% के आसपास पहुंच चुका है, उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद: DA फिर से 0% से शुरू होगा। नया वेतन ढांचा लागू होगा। इन-हैंड सैलरी में संतुलन देखने को मिलेगा।

कब लागू होगा 8th Pay Commission  
हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा सकता है। अगर इसमें देरी होती है, तो कर्मचारियों को इसका फायदा एरियर के रूप में मिलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!