नौकरी देने के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 10:07 PM

a woman was called on pretext of giving her a job and made a victim of lust

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने बुलाकर कथित रूप से उससे बलात्कार किया। महिला व्यक्ति को पहले से जानती थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने बुलाकर कथित रूप से उससे बलात्कार किया। महिला व्यक्ति को पहले से जानती थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार को मोहन गार्डन पुलिस थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष में दूरभाष के माध्यम से दुष्कर्म के संबंध में एक सूचना मिली थी।'' 

अधिकारी ने बताया कि महिला ने परिचित व्यक्ति से फोन पर बात की थी और उसने उसे रविवार को नौकरी के लिए साक्षात्कार दिलाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!