Aadhaar New Rule: लाइन का झंझट खत्म! अब घर बैठे करें आधार में पिता का नाम और पता अपडेट, देखें पूरी प्रोसेस

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 06:08 PM

aadhaar made easy father s name  address from home no queues

अगर आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत या अधूरा दर्ज है, तो यह भविष्य में पैन कार्ड, पासपोर्ट या बैंक अकाउंट खोलने जैसी प्रक्रियाओं में बड़ी बाधा बन सकता है।

नेशनल डेस्क: अगर आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत या अधूरा दर्ज है, तो यह भविष्य में पैन कार्ड, पासपोर्ट या बैंक अकाउंट खोलने जैसी प्रक्रियाओं में बड़ी बाधा बन सकता है। पहले इसे सुधारने के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब UIDAI ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है। घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में आप अपने पिता का नाम सही कर सकते हैं।

ऑनलाइन सुधार की पूरी प्रक्रिया

UIDAI पोर्टल पर लॉगिन करें:
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में myaadhaar.uidai.gov.in खोलें। यहाँ Login बटन पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर तथा कैप्चा कोड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर आगे बढ़ें।


Update का विकल्प चुनें:
लॉगिन करने के बाद आपको ‘Update Aadhaar Online’ या ‘Address Update’ का विकल्प दिखेगा। ध्यान दें कि पिता का नाम ‘Care of (C/o)’ सेक्शन में आता है। अब ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें और उस विकल्प को चुनें जिसे आप बदलना चाहते हैं।


सही जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें:
‘Care of’ कॉलम में अपने पिता का सही नाम दर्ज करें। इसके बाद एक वैध दस्तावेज अपलोड करें, जिसमें पिता का नाम सही लिखा हो। मान्य दस्तावेजों में पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी आदि शामिल हैं। दस्तावेज की स्कैन कॉपी JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में तैयार रखें।


फीस का भुगतान और URN नंबर प्राप्त करें:
जानकारी भरने के बाद ₹50 ऑनलाइन फीस का भुगतान करें। भुगतान सफल होने पर आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा। इस नंबर को संभाल कर रखें। इसके जरिए आप बाद में यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम सही हुआ या नहीं।


ऑफलाइन सुधार का तरीका
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या ऑनलाइन सुधार संभव नहीं है, तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। वहाँ एक फॉर्म भरें, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें। ऑफलाइन प्रक्रिया में भी ₹50 फीस लगेगी। अब आधार में पिता का नाम सुधारना पहले से कहीं आसान हो गया है। डिजिटल तरीके से आप घर बैठे ही अपना डेटा अपडेट कर सकते हैं और भविष्य में किसी भी सरकारी या बैंकिंग प्रक्रिया में परेशानी से बच सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!