लिव-इन में रह रहा था कपल, फिर हुई Boyfriend की सहेली की एंट्री! देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, तंग आकर गर्लफ्रेंड ने...

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 04:50 PM

bf mood changes as soon as his friend arrives girlfriend expresses her pain

लिव-इन रिलेशनशिप में भरोसा और पर्सनल स्पेस सबसे अहम होते हैं लेकिन जब कोई तीसरा व्यक्ति घर में दाखिल हो जाए तो समीकरण बदलने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक 23 वर्षीय लड़की ने अपनी एक ऐसी आपबीती साझा की है जिसने...

Live-in Relationship Issue : लिव-इन रिलेशनशिप में भरोसा और पर्सनल स्पेस सबसे अहम होते हैं लेकिन जब कोई तीसरा व्यक्ति घर में दाखिल हो जाए तो समीकरण बदलने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक 23 वर्षीय लड़की ने अपनी एक ऐसी आपबीती साझा की है जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। मामला बॉयफ्रेंड की एक महिला मित्र के घर में रहने आने और उसके बाद बॉयफ्रेंड के बदले हुए बर्ताव से जुड़ा है।

सहेली की एंट्री और बदल गया माहौल

लड़की ने बताया कि वह पिछले 3 साल से अपने 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही है। हाल ही में बॉयफ्रेंड की एक 24 साल की सहेली उनके घर शिफ्ट हो गई क्योंकि उसके पास रहने के लिए कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। गर्लफ्रेंड ने स्पष्ट किया कि उसे उस सहेली से कोई दिक्कत नहीं है। वह लड़की बहुत अच्छे स्वभाव की है घर के कामों में मदद करती है और ड्राइंग रूम के काउच (Sofa) पर सोती है।

बॉयफ्रेंड की काउच वाली अजीब हरकत

असली समस्या तब शुरू हुई जब बॉयफ्रेंड ने अचानक बेडरूम छोड़कर ड्राइंग रूम में सोना शुरू कर दिया। लड़की के मुताबिक वे तीनों साथ में खाना खाते हैं और फिल्में देखते हैं। फिल्म खत्म होते ही बॉयफ्रेंड ड्राइंग रूम के दूसरे काउच पर सो जाता है जहां उसकी सहेली सो रही होती है। जब गर्लफ्रेंड उसे उठाकर बेडरूम में चलने को कहती है तो वह गुस्सा करने लगता है और वहीं सो जाता है।

इनसिक्योरिटी या कंट्रोल? गर्लफ्रेंड की दुविधा

लड़की का कहना है कि वह अपने पार्टनर पर शक नहीं करना चाहती और न ही कंट्रोलिंग दिखना चाहती है लेकिन उसे यह बात खटक रही है कि उसका बॉयफ्रेंड जानबूझकर उसी कमरे में क्यों सो रहा है जहां दूसरी लड़की मौजूद है। उसने लोगों से सलाह मांगी कि वह बिना झगड़े के अपने बॉयफ्रेंड को उसकी गलती कैसे समझाए।

नेटिजन्स की राय: यह खतरे की घंटी है

रेडिट पर इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। यूजर्स ने लड़की को आगाह करते हुए कहा:

पर्सनल स्पेस: एक यूजर ने लिखा कि बॉयफ्रेंड को उस सहेली के 'पर्सनल स्पेस' का सम्मान करना चाहिए। उसी कमरे में सोकर वह उस लड़की को भी असहज कर सकता है।

संदेह: कई लोगों ने इसे 'रेड फ्लैग' करार दिया और कहा कि हो सकता है बॉयफ्रेंड के मन में उस दोस्त के लिए कुछ चल रहा हो।

कम्युनिकेशन: ज्यादातर लोगों ने सलाह दी कि उसे खुलकर बात करनी चाहिए क्योंकि चुप्पी से रिश्ता और खराब होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!