डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, श्रीलंका के समुद्री मार्ग में फेंका गया 32 किलो सोना बरामद किया

Edited By Updated: 01 Jun, 2023 08:40 PM

big action by dri recovered 32 kg gold dumped in sri lankan sea route

तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

नेशनल डेस्क: तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के मुताबिक करीब 20.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था।

यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी थी, जिसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान तस्करों ने सोना समुद्र में फेंक दिया था, जिसके बाद गोताखोरों ने इसका पता लगाया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!