अनुराग ठाकुर का दावा- दिल्ली के अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उखाड़ फेंकें भाजपा कार्यकर्ता

Edited By Updated: 29 Jan, 2023 12:07 AM

bjp workers should uproot aap in the next assembly elections of delhi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ‘‘उखाड़ फेंकने' का आह्वान किया। यह दो दिवसीय बैठक...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ‘‘उखाड़ फेंकने'' का आह्वान किया। यह दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई। 

भाजपा नेता ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंचने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कथित भ्रष्टाचार और गलत कामों का ‘‘पर्दाफाश'' करने को भी कहा। दूसरे दिन कार्यकारी बैठक यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित की गई। ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई के पास शहर में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘भ्रष्ट और अराजक'' अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन को समाप्त करने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता और सक्षम नेतृत्व है। 

उन्होंने दावा किया कि शहर के निवासियों पर केजरीवाल सरकार का ‘‘जादू'' कम हो रहा है। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल में दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान यह महसूस किया। ठाकुर ने कहा, ‘‘हमें राष्ट्रीय राजधानी में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करनी है और जीत हमारी होगी, पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में और फिर 2025 के विधानसभा चुनाव में।'' 

केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि देश में पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में सड़क के बुनियादी ढांचे से लेकर प्रदूषण से लड़ने के लिए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!