Petrol Diesel Price Forecast : 2026 के लिए रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी: राशन से पेट्रोल तक सब हो सकता है महंगा!

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 06:01 PM

brace for 2026 massive price hikes predicted for fuel and groceries

Global economy एक बार फिर बड़े संकट की ओर बढ़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ताजा शोध रिपोर्ट के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष और जलवायु परिवर्तन की घटना 'अल नीनो' (El Niño) मिलकर आने वाले समय में महंगाई को अनियंत्रित कर सकते हैं। साथ...

नेशनल डेस्क: Global economy एक बार फिर बड़े संकट की ओर बढ़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ताजा शोध रिपोर्ट के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष और जलवायु परिवर्तन की घटना 'अल नीनो' (El Niño) मिलकर आने वाले समय में महंगाई को अनियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि इससे तेल, गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

PunjabKesari

'सीमित' नहीं रहा युद्ध का असर

रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि मध्य-पूर्व का तनाव अब किसी विशेष क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है। इसके प्रभाव Global Energy Markets पर साफ देखे जा रहे हैं। भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण कमोडिटी मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे वास्तविक मांग के बजाय 'अटकलों' के आधार पर कीमतें बढ़ रही हैं। रिपोर्ट ने भविष्य के जोखिमों से बचने के लिए 'वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों' को अपनाने और खपत पर नियंत्रण की सलाह दी है।

'अल नीनो' की वजह से क्यों बढ़ी चिंता?

प्रशांत महासागर के तापमान में बदलाव से उत्पन्न होने वाली 'अल नीनो' की स्थिति 2026 में महंगाई का दूसरा बड़ा कारण बन सकती है। अल नीनो के दौरान समुद्र का पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है, जिससे बारिश के पैटर्न और तापमान में बदलाव आता है। आमतौर पर 9 से 12 महीने तक रहने वाली यह स्थिति कृषि उत्पादन को प्रभावित करती है, जिससे Food Inflation बढ़ने का खतरा रहता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!